बिहार कॉरपोरेट क्रिकेट लीग का आगाज 12 से

पटना के ऊर्जा स्टेडियम में 12 से 17 अप्रैल तक बिहार कॉरपोरेट क्रिकेट लीग सीजन 3 का शानदार आयोजन होने जा रहा है। टी20 के आधार पर खेली जाने वाली इस लीग के मैच दिवा रात्रि में खेले जायेंगे। प्रतिदिन लीग का पहला मुकाबला दोपहर तीन बजे से जबकि दूसरा मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जायेगा। उद्घाटन मुकाबला बासा बनाम सेकेटेरिएट के बीच खेला जाएगा। आठ टीमें लेंगी हिस्सा आयोजन सचिव ने बताया कि इस लीग में इस बार आठ टीमें बीएसपीएचसीएल, पावर ग्रिड, एफसीआई, जीएसटी, बिहार सेकेटेरिएट, बासा, एजी और बुद्धा कैंसर हॉस्पिटल हिस्सा लेगी। दो पुलों में बटेंगे टीम इन आठ टीमों को दो पूलों में बांटा गया है. सभी मैच लीग कम नाकआउट आधार पर खेले जायेंगे। दोनों पूलों के दो-दो टॉप टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।
आयोजन समिति की ओर से भाग लेने वाली टीमों को रंगीन पोशाक दिये जायेंगे। जीतने वाले को दिया जाएगा इनाम इस लीग के विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा 1 लाख का नकद पुरस्कार दिया जायेगा। उपविजेता टीम को ट्रॉफी के अलावा 50 हजार दिये जायेंगे। साथ ही बेस्ट बैटर, बॉलर, मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द लीग समेत कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। संवदादाता सम्मेलन के दौरान कुमार महर्षि, राजकिशोर, प्रिंस, केतन सिंह।